CSE(P)-2023

CIVIL SERVICES (PRELIMINARY) EXAMINATION-2023

PAPER-I

GENERAL STUDIES

1.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

 

1. झेलम नदी, वुलर झील से होकर जाती है।
2. कृष्णा नदी सीधे कोल्लेरु झील का भरण करती है।
3. गंडक नदी के विसर्पण से कांवर झील निर्मित हुई है।

 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

 

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

1.  Consider the following statements :

 

1. Jhelum River passes through Wular Lake.
2. Krishna River directly feeds Kolleru Lake.
3. Meandering of Gandak River formed Kanwar Lake.

 

How many of the statements given above are correct?

 

(a) Only one
(b) Only two
(c) All three
(d) None

Answer: (a)

केवल एक ही कथन सही है।

झेलम नदी, वुलर झील से होकर जाती है।
Jhelum River passes through Wular Lake.


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

2.  निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए :

पत्तन (पोर्ट) जिस रुप में सुविख्यात है
1. कामराजर पोर्ट भारत में एक कम्पनी के रुप में पंजीकृत सबसे पहला प्रमुख पत्तन
2. मुंद्रा पोर्ट भारत में निजी स्वामित्व वाला सबसे बड़ा पत्तन
3. विशाखापत्तनम पोर्ट भारत में सबसे बड़ा आधान पत्तन (कंटेनर पोर्ट)

उपर्युक्त में से कितने युग्म सही सुमेलित हैं?

(a) केवल एक युग्म
(b) केवल दो युग्म
(c) सभी तीन युग्म
(d) कोई भी युग्म नहीं

2.  Consider the following pairs :

Port Well known as
1. Kamarajar Port First major port in India registered as a company
2. Mundra Port Largest privately owned port in India
3. Visakhapatnam Port Largest container port in India

How many of the above pairs are correctly matched?

(a) Only one pair
(b) Only two pairs
(c) All three pairs
(d) None of the pairs

Answer: (b)

इनमें दो युग्म सुमेलित हैं।

कामराजर पोर्ट(Kamarajar Port)
भारत में एक कम्पनी के रुप में पंजीकृत सबसे पहला प्रमुख पत्तन
First major port in India registered as a company.

मुंद्रा पोर्ट(Mundra Port)
भारत में निजी स्वामित्व वाला सबसे बड़ा पत्तन
Largest privately owned port in India.


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

3.  निम्नलिखित वृक्षों पर विचार कीजिए :

  1. कटहल (आर्टोकार्पस हेटेरोफाइलस)
  2. महुआ (मधुका इंडिका)
  3. सागौन (टेक्टोना ग्रैन्डिस)

उपर्युक्त में से कितने पर्णपाती वृक्ष हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

3.  Consider the following trees :

  1. Jackfruit (Artocarpus heterophyllus)
  2. Mahua (Madhuca indica)
  3. Teak (Tectona grandis)

How many of the above are deciduous trees?

(a) Only one
(b) Only two
(c) All three
(d) None

Answer: (b)

इनमें केवल दो वृक्ष पर्णपाती हैं।

महुआ (मधुका इंडिका)
Mahua (Madhuca indica)

सागौन (टेक्टोना ग्रैन्डिस)
Teak (Tectona grandis)


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

4.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. चीन की तुलना में भारत के पास अधिक कृषियोग्य क्षेत्र है।
  2. चीन की तुलना में भारत में सिंचित क्षेत्र का अनुपात अधिक है।
  3. चीन की तुलना में भारत की कृषि में प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादकता अधिक है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

4.  Consider the following statements :

  1. India has more arable area than China.
  2. The proportion of irrigated area is more in India as compared to China.
  3. The average productivity per hectare in Indian agriculture is higher than that in China.

How many of the above statements are correct?

(a) Only one
(b) Only two
(c) All three
(d) None

Answer: (a)

केवल एक कथन सही है।

चीन की तुलना में भारत में सिंचित क्षेत्र का अनुपात अधिक है।
The proportion of irrigated area is more in India as compared to China.


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

5.  निम्नलिखित में से कौनसा एक, समुद्र स्तर में पुनरावर्ती गिरावट का सर्वोत्तम उदाहरण है, जिससे वर्तमान समय की सुविस्तृत कच्छभूमि उत्पन्न हुई है?

(a) भीतरकनिका गरान (मैन्ग्रोव)
(b) मरक्कनम लवण बेसिन
(c) नौपाड़ा अनूप
(d) कच्छ का रण 

5.  Which of the following is the best example of repeated falls in sea level, giving rise to present-day extensive marshland?

(a) Bhitarkanika Mangroves
(b) Marakkanam Salt Pans
(c) Naupada Swamp
(d) Rann of Kutch

Answer: (d)

कच्छ का रण 
Rann of Kutch


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

6.  भारत के कतिपय तटीय क्षेत्रों में, प्रचुर मात्रा में उपलब्ध इल्मेनाइट और रुटाइल, निम्नलिखित में से किसके समृद्ध स्रोत हैं?

(a) ऐलुमिनियम
(b) ताम्र
(c) लोह
(d) टाइटेनियम

6.  Ilmenite and rutile, abundantly available in certain coastal tracts of India, are rich sources of which one of the following?

(a) Aluminium
(b) Copper
(c) Iron
(d) Titanium

Answer: (d)

टाइटेनियम 
Titanium


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

7.  संसार का लगभग तीन-चौथाई कोबाल्ट, जो विद्युत् मोटर वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए आवश्यक धातु है, किस देश द्वारा उत्पादित किया जाता है?

(a) अर्जेन्टीना
(b) बोत्स्वाना
(c) कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ द कांगो)
(d) कजाखिस्तान

7.  About three-fourths of world’s cobalt, a metal required for the manufacture of batteries for electric motor vehicles, is produced by

(a) Argentina
(b) Botswana
(c) the Democratic Republic of the Congo
(d) Kazakhstan

Answer: (c)

कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ द कांगो) 
the Democratic Republic of the Congo


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

8.  निम्नलिखित में से कौनसा एक, कांगो बेसिन का भाग है?

(a) कैमरुन
(b) नाइजीरिया
(c) दक्षिण सूडान
(d) युगांडा

8.  Which one of the following is a part of the Congo Basin?

(a) Cameroon
(b) Nigeria
(c) South Sudan
(d) Uganda

Answer: (a)

कैमरुन  
Cameroon


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

9.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. अमरकंटक पहाड़ियाँ विन्ध्य और सह्याद्री श्रेणियों के संगम पर हैं।
  2. बिलीगिरिरंगन पहाड़ियाँ सतपुड़ा श्रेणी के सबसे पूर्वी भाग हैं।
  3. शेषाचलम पहाड़ियाँ पश्चिमी घाट के सबसे दक्षिणी भाग हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

9.  Consider the following statements :

  1. Amarkantak Hills are at the confluence of Vindhya and Sahyadri Ranges.
  2. Biligirirangan Hills constitute the easternmost part of Satpura Range.
  3. Sheshachalam Hills constitute the southernmost part of Western Ghats.

How many of the statements given above are correct?

(a) Only one
(b) Only two
(c) All three
(d) None

Answer: (d)

कोई भी नहीं 
None


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

10.  भारत की कनेक्टिविटी परियोजनाओं के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के अधीन पूर्व-पश्चिम गलियारा (कॉरिडोर), डिब्रूगढ और सूरत को जोड़ता है।
  2. त्रिपक्षीय राजमार्ग मणिपुर में मोरेह को, म्यांमार से होते हुए, थाईलैंड में चियांग माई से जोड़ता है।
  3. बांग्लादेश-चीन-भारत-म्यांमार आर्थिक गलियारा (कॉरिडोर) उत्तर प्रदेश में वाराणसी को चीन में कुनमिंग से जोड़ता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक
(b) केवल दो
(c) सभी तीन
(d) कोई भी नहीं

10.  With reference to India’s projects on connectivity, Consider the following statements :

  1. East-West Corridor under Golden Quadrilateral Project connects Dibrugarh and Surat.
  2. Trilateral Highway connects Moreh in Manipur and Chiang Mai in Thailand via Myanmar.
  3. Bangladesh-China-India-Myanmar Economic Corridor connects Varanasi in Uttar Pradesh with Kunming in China.

How many of the above statements are correct?

(a) Only one
(b) Only two
(c) All three
(d) None

Answer: (d)

कोई भी नहीं 
None


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

11.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन-I :

भारत, अपने पास यूरेनियम निक्षेप (डिपॉजिट) होने के बावजूद, अपने अधिकांश विद्युत् उत्पादन के लिए कोयले पर निर्भर करता है।

कथन-II :

विद्युत् उत्पादन के लिए कम-से-कम 60% तक समृद्ध (एनरिच्ड) यूरेनियम का होना आवश्यक है।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौनसा एक सही है?

(a)  कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
(b)  कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c)  कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d)  कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है

11.  Consider the following statements :

Statement-I :

India, despite having uranium deposits, depends on coal for most of its electricity production.

Statement-II :

Uranium, enriched to the extent of at least 60%, is required for the production of electricity.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

(a)  Both Statement-I and Statement-II are correct and Statement-II is the correct explanation for Statement-I
(b)  Both Statement-I and Statement-II are correct and Statement-II is not the correct explanation for Statement-I
(c)  Statement-I is correct but Statement-II is incorrect
(d)  Statement-I is incorrect but Statement-II is correct

Answer: (c)

कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
Statement-I is correct but Statement-II is incorrect

सही कथन (Correct Statement)

भारत, अपने पास यूरेनियम निक्षेप (डिपॉजिट) होने के बावजूद, अपने अधिकांश विद्युत् उत्पादन के लिए कोयले पर निर्भर करता है।

Uranium, enriched to the extent of at least 60%, is required for the production of electricity.

गलत कथन (Incorrect Statement)

विद्युत् उत्पादन के लिए कम-से-कम 60% तक समृद्ध (एनरिच्ड) यूरेनियम का होना आवश्यक है।

Uranium, enriched to the extent of at least 60%, is required for the production of electricity.


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER

12.  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

कथन-I :

शिशुधानी-स्तनी (मार्सूपियल) प्राकृतिक रुप से भारत में नहीं होते।

कथन-II :

शिशुधानी-स्तनी केवल परभक्षी-रहित पर्वतीय घास-स्थलों में ही पनप सकते हैं।

उपर्युक्त कथनों के बारे में, निम्नलिखित में से कौनसा एक सही है?

(a)  कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या है
(b)  कथन-I और कथन-II दोनों सही हैं तथा कथन-II, कथन-I की सही व्याख्या नहीं है
(c)  कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
(d)  कथन-I गलत है किन्तु कथन-II सही है

12.  Consider the following statements :

Statement-I :

Marsupials are not naturally found in India.

Statement-II :

Marsupials can thrive only in montane grasslands with no predators.

Which one of the following is correct in respect of the above statements?

(a)  Both Statement-I and Statement-II are correct and Statement-II is the correct explanation for Statement-I
(b)  Both Statement-I and Statement-II are correct and Statement-II is not the correct explanation for Statement-I
(c)  Statement-I is correct but Statement-II is incorrect
(d)  Statement-I is incorrect but Statement-II is correct

Answer: (c)

कथन-I सही है किन्तु कथन-II गलत है
Statement-I is correct but Statement-II is incorrect

सही कथन (Correct Statement)

शिशुधानी-स्तनी (मार्सूपियल) प्राकृतिक रुप से भारत में नहीं होते।
Marsupials are not naturally found in India.

गलत कथन (Incorrect Statement)

शिशुधानी-स्तनी केवल परभक्षी-रहित पर्वतीय घास-स्थलों में ही पनप सकते हैं।
Marsupials can thrive only in montane grasslands with no predators.


SHOW ANSWER
HIDE ANSWER